Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

Covid-19 corona virus se lock down ke karan society ki or se jaruratmand logon ko bhojan vitran kiya

Event Date: March 27, 2020

Added on: April 24, 2020

वैश्विक महामारी COVID-19 कोरोना से लॉकडाऊन के कारण असहाय जरूरतमंद लोगो को लगातार 1 महीने तक भोजन वितरण किया गया !

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी पिछले 26 वर्षो से जरूरतमंद लोगो के उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत है वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से दिल्ली में लॉकडाऊन के कारण हजारो दिहाड़ी मजदूर गरीब लोगो को भोजन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इन्ही दिक्कतों को दूर करने के लिए दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी का अध्यक्ष होने के नाते मैंने संकल्प लिया कि अपने क्षेत्र के आसपास किसी भी गरीब दिहाड़ी मजदूर असहाय लोगो को भूखा नही सोने दिया जाएगा ! 24x7, सेवा में कार्यरत दिल्ली पुलिस के जवानों तथा सफाई कर्मचारी स्वच्छता सैनिको को फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ! मैंने अपने प्रयासों से सोसायटी के माध्यम से हजारो लोगो को आटा, दाल, मशाले, तेल सूखा राशन के पैकेट, माताओं को उनके शिशुओं के लिए मिल्क पाउडर वितरण करवाए तथा प्रतिदिन 4000 लोगो को भोजन वितरण किया जाता है अपने सेवा कार्यालय A-5-A मेन क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने ओल्ड स्लम पश्चिमपुरी दिन में 1:00 बजे तथा शाम को 7:00 बजे दिहाड़ी मजदूर गरीब असहाय हजारो जरूरतमंद लोगो को (लंगर) हाईजेनिक पौष्टिक भोजन वितरण किया गया और आगामी दिनों में भी भोजन वितरण का सेवा कार्य निरंतर सुचारू रूप से चलता रहेगा ! सरकार द्वारा जारी किए गए सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पूरा पालन किया जाता है !


(कैलाश सांकला)
अध्यक्ष
आज दिनांक 27 मार्च 2020 को अपने वार्ड में इस संकट की घड़ी में गड़िया लोहार जो मादीपुर रोड पर रहते हैं। उन परिवारों को अपने भाजपा कार्यकर्ता द्वारा खाने की सामग्री भिजवाई एवं सेवा बस्तीयों में भोजन वितरण करवाया गया।
नोट : यह सेवा प्रतिदिन मेरे सेवा कार्यलय A 5A ओल्ड स्लम पश्चिम पूरी पेट्रोल पंप के सामने।
सुबह :- 1:00 बजे से 2:00
एवं शाम :- 6:30 बजे से 7:30
कोई भी जरूरमंद हम से इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है।
9999941545
8826338766
9250789997

- By Kailash Sankla