Event Date: November 25, 2021
Added on: February 23, 2022
140 वां सहायता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी जो कि एक सामाजिक संस्था है और पिछले 27 वर्षों से दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत है संस्था की ओर से पंजाबी बाग क्लब रोड स्थित सेवा कार्यालय पर *140 वा सहायता शिविर* का आयोजन किया गया । जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग, छड़ी, वाकर, कान की सुनने की मशीनें, चश्मे, वितरण मोतियाबिंद मुक्त दिल्ली अभियान के तहत ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार दिलवाना इत्यादि हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया सहायता शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी जिला कार्यालय प्रभारी श्री रमेश यादव, मादीपुर विधानसभा BLA -1 श्री गुलशन खरबंदा, पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्ष वाला, कोषाध्यक्ष श्री सोहन सिंह भाटी, श्रीमती राज साहनी, शिव कुमार, दीपक जी, सरोज मनचंदा, अंजू देवी, कुमारी मोनिका, मिनाक्षी शर्मा, राजवती, मीना कश्यप, हदिशा खातून, गीता देवी, RWA के प्रधान श्री किशोरी लाल, श्री पाली पलनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत सांवरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राजेश कुमार हरसौरा, हरिचंद सिसोदिया, राजेश शर्मा इत्यादि शामिल हुए।