Event Date: December 25, 2021
Added on: February 23, 2022
141 वां दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न हुआ ।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव पर दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष एवं पंजाबी बाग वार्ड क्षेत्र से लोकप्रिय निगम पार्षद श्री कैलाश सांकला जी द्वारा पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर 141 वां दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की सुनने की मशीनें, चश्में, एवं कंबल वितरण किए गए। जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय मंत्री श्री रमेश यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, प्रसिद्ध समाजसेवी भाजपा नेता श्री दरवेश बंसल, धर्मपाल खेड़ा, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्ष वाला, पूर्व महामंत्री रमेश यादव, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत सांवरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, कुमारी मोनिका राज साहनी अंजू देवी लक्ष्मी देवी दुर्गा देवी सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री गण एवं देव तुल्य कार्यकर्ता साथ रहे।