Event Date: February 25, 2022
Added on: February 26, 2022
*नर सेवा नारायण सेवा*
आज दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में 143 वां *दिव्यांग सहायता शिविर* सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, वैशाखी, कान की सुनने की मशीनें एवं चश्मे वितरण किए गए । यह शिविर महीने की प्रत्येक 25 तारीख को पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया जाता है। इस शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माननीय श्री मुकेश पुनियानी जी, दशहरा कमेटी पंजाबी बाग अध्यक्ष श्री रविंद्र गुप्ता जी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री दरवेश बंसल जी, पश्चिमी जिला कार्यालय प्रभारी श्री रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, BLA 1 श्री गुलशन खरबंदा, श्री संजय अग्रवाल, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष श्री सोहन सिंह भाटी, पश्चिमी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री कपिल महेंद्रू, मंत्री श्रीमती राज साहनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, कुमारी मोनिका, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती अंजू, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती राजबती, श्रीमती मीना कश्यप, द्रोपती माता श्रीमती गीता एवं सभी वालंटियर शामिल हुए।