Event Date: April 25, 2022
Added on: April 28, 2022
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष एवं पंजाबी बाग वार्ड क्षेत्र से लोकप्रिय निगम पार्षद श्री कैलाश सांकला जी द्वारा पंजाबी बाग कल्ब रोड स्थित सेवा कार्यालय पर 145 वा दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न हुआ । जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, कान की सुनने की मशीनें, वैशाखी एवं चश्मे इत्यादि वितरण किए गए। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार हेतु पंजीकरण किया गया जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।