Event Date: January 25, 2024
Added on: January 28, 2024
।। 166 वा दिव्यांग सहायता शिविर सफलता पूर्वक संपन्न।।
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा पिछले 29 वर्षों से दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा है। आज 166 वे दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियो को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सोहन सिंह भाटी, श्री विजय कुमार, कार्यालय मंत्री श्री अतुल मग्गो, श्री ताराचंद चौहान, मोनिका वर्मा,अंजू देवी, राजवती देवी, एवम सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
दिव्यांग सहायता शिविर महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
कैलाश सांकला
अध्यक्ष_दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी।
पूर्व प्रत्याशी मादीपुर विधानसभा भाजपा।