Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 187 वा सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

Event Date: October 25, 2025

Added on: October 27, 2025

*कैलाश सांकला द्वारा 187 वा दिव्यांग सहायता शिविर सम्पन्न*

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा पंजाबी बाग पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर नि:शुल्क *187 वा दिव्यांग सहायता शिविर* का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला ने बताया कि यह दिव्यांग सहायता शिविर प्रत्येक महीने की 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
श्री कैलाश सांकला ने सभी सहयोगी साथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद, आभार।

इस अवसर पर पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, श्री संजय खुराना, जिला ST मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, कुमारी मोनिका, मधु वर्मा, लक्ष्मी देवी, नीतू राजपूत, सोसायटी के सभी वालंटियर कार्यकर्ताबंधु शामिल हुए।

- By Kailash Sankla