Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 188 वा सहायता शिविर ।

Event Date: November 25, 2025

Added on: November 26, 2025

जय श्री राम 🙏
नर सेवा नारायण जी

भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के श्री अयोध्या धाम में “धर्म ध्वज” के आरोहण के शुभ अवसर पर दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला जी द्वारा पंजाबी बाग पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर नि:शुल्क *188 वा दिव्यांग सहायता शिविर* का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।
सभी सहयोगी साथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद, आभार।

इस अवसर पर पंजाबी बाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री श्री अतुल मग्गो, जिला ST मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जी, श्री महेश निगम, श्री सुरेश तंवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, कुमारी मोनिका, लक्ष्मी देवी, सोसायटी के सभी वालंटियर कार्यकर्ताबंधु शामिल हुए।

- By Kailash Sankla