Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 189 वा सहायता शिविर आयोजित।

Event Date: December 25, 2025

Added on: December 28, 2025

#189_वा_दिव्यांग_सहायता_शिविर

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वी जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर ""दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी"" के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व उपमहापौर श्री कैलाश सांकला जी द्वारा ""189 वा दिव्यांग सहायता शिविर"" एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच प्रातः 10:00 बजे, स्थान_पंजाबी बाग क्लब रोड, पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

राजौरी गार्डन सरदाना अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच करके नि:शुल्क दवाइयां दी गई ।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिमी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल बक्शी जी, निगम पार्षद श्रीमती सुमन आनंद त्यागी जी उपस्थित रहे।

जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी दिल्ली जिला महामंत्री श्री संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री स्वाति शर्मा, समाजसेवी श्री अर्जुन अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, श्री अनुपम वोहरा, श्री रमेश यादव, श्री असपाल गंगवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, महामंत्री कुमारी मोनिका, श्रीमती लक्ष्मी देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज यादव, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ता बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।

- By Kailash Sankla