Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 181 वाँ सहायता शिविर संपन्न

Event Date: April 25, 2025

Added on: April 27, 2025

नर सेवा नारायण सेवा

*कैलाश सांकला द्वारा 181 वा दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न*

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमहापौर श्री कैलाश सांकला द्वारा दिनांक 25, अप्रैल 2025 को 181 वा ""दिव्यांग सहायता शिविर"" पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण किए गए । तथा आगामी कार्यक्रम में उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण किया गया ।जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया।

संस्था के अध्यक्ष कैलाश सांकला ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है ""पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास""

यह दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है। दिव्यांग सहायता शिविर में अभी तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

- By Kailash Sankla