Event Date: July 25, 2025
Added on: July 27, 2025
*दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश सांकला द्वारा 184 वा दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न*
*नर सेवा नारायण सेवा*
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा 184 वा दिव्यांग सहायता शिविर दिनांक 25, जुलाई 2025 को पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके, पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया।
सोसायटी के अध्यक्ष श्री कैलाश ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से दिव्यांग जनों के संपूर्ण विकास हेतु महीने की प्रत्येक 25 तारीख को पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर दिव्यांग सहायता शिविर लगाकर उनको निशुल्क उपकरण वितरण किए जाते हैं, जिसमें अभी तक लाखों जरूरतमंद दिव्यांग भाई बहन लाभान्वित हो चुके हैं।
श्री कैलाश सांकला ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा करना ही, ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।
कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी दिल्ली जिला महामंत्री श्रीमती श्वेता सैनी जी ने कहा कि दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष भाई कैलाश सांकला जी द्वारा असहाय जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को निशुल्क उपकरण वितरण करना यह बहुत महान धर्म का काम है, ईश्वरीय कार्य है, मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि कैलाश सांकला जी को और अधिक शक्ति प्रदान करें जिससे कि और सहायक दीन दुखियों की निरंतर सेवा करते रहे।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद त्यागी जी ने इस महान सेवा कार्य के लिए संस्था के अध्यक्ष कैलाश सांकला जी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया कि कैलाश सांकला जी स्वस्थ रहे दीर्घायु हो दिव्यांग भाई बहनों कि ऐसे ही सेवा करते रहे।
पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश यादव जी, श्री अशोक शर्मा, पश्चिमी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल महेंद्रु, मंडल महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, श्री संजय खुराना, उपाध्यक्ष श्री राम प्रकाश माहना, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, SC मोर्चा अध्यक्ष योगराज, मादीपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी, नीतू राजपूत, श्रीमती राजवती, एवं सभी कार्यकर्ता बंधु, वालंटियर साथ रहे!
संस्था का मुख्य उद्देश्य है पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास।