Event Date: August 25, 2025
Added on: September 03, 2025
#नर_सेवा_नारायण_सेवा
#185_वा_दिव्यांग_सहायता_शिविर_संपन्न
आज दिनांक 25, अगस्त 2025 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा 185 वा ""दिव्यांग सहायता शिविर"" पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की सुनने की मशीने, चश्में एवं सूखा राशन वितरण करके, पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, मंडल महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, SC मोर्चा अध्यक्ष योगराज, महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी मोनिका, राजेश कुमार, श्रीमती राजवती, श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं सभी कार्यकर्ता बंधु, वालंटियर साथ रहे!
संस्था का मुख्य उद्देश्य है पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास।
दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करें। WWW.DURBAL DIVYANG KALYAN SOCIETY.IN