Event Date: September 25, 2025
Added on: September 27, 2025
आज विश्व के सर्वप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय *श्री नरेंद्र मोदी जी* के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य पर "सेवा पखवाड़ा" के अंतर्गत दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा पंजाबी बाग पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर नि:शुल्क *हेल्थ चेकअप कैंप* एवं *दिव्यांग सहायता शिविर* का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
निगम पार्षद श्रीमती सुमन आनंद त्यागी जी, पूर्व निगम पार्षद श्रीमती सुषमा चोपड़ा जी साथ रहे।
पंजाबी बाग महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कुशल डॉक्टरों द्वारा BP, शुगर, ECG एवं आंखों की जांच की गई।
दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।
महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कुशल डॉक्टरों की टीम एवं सभी सहयोगी साथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
कार्यक्रम में श्री दशहरा कमेटी से श्री विजय मानव जी, मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, श्री संजय खुराना, जिला ST मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, ST मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अलमा मिंज, श्रीमति कंचन कश्यप, मीना जी, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज यादव, कुमारी मोनिका, मधु वर्मा, लक्ष्मी देवी, नीतू राजपूत, सोसायटी के सभी वालंटियर कार्यकर्ताबंधु शामिल हुए।