Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 190 वा दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया ।

Event Date: January 25, 2026

Added on: January 25, 2026

आज "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला जी द्वारा *190 वा दिव्यांग सहायता शिविर* पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

शिविर में जरूरतमंद लोगों को कंबल तथा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, श्री असपाल गंगवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज यादव, महिला मोर्च महामंत्री कुमारी मोनिका, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती मधु वर्मा सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।

- By Kailash Sankla