Event Date: October 25, 2026
Added on: November 07, 2026
।। नर सेवा ही नारायण सेवा है।।
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व उप महापौर श्री कैलाश सांकला जी द्वारा 199वाँ "दिव्यांग सहायता शिविर" पश्चिमपुरी क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने पार्क में आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की सुनने की मशीनें, श्रवण यंत्र, बैसाखी एवं चश्मे सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। ततपश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इसी भावना के साथ जरूरतमंदों की सेवा एवं सहयोग का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर, मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, महामंत्री कुमारी मोनिका, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, श्रीमती लक्ष्मी देवी, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।