Event Date: February 25, 2026
Added on: February 26, 2026
आज "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" द्वारा 191 वा #दिव्यांग_सहायता_शिविर पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक माननीय श्री मुकेश पुनियानी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, श्री अरविंद दुबे, श्री संजय भाटिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, श्रीमती लक्ष्मी देवी, राजेश कुमार, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
#कैलाश_सांकला
अध्यक्ष, दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी।
पूर्व उपमहापौर सदस्य DDA