Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 192 वां सहायता शिविर का आयोजन किया गया ।

Event Date: March 25, 2026

Added on: April 05, 2026

*दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 192 वा दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न हुआ*

"दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला जी द्वारा दिनांक 25, मार्च 2026 को 192 वा #दिव्यांग_सहायता_शिविर पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

श्री कैलाश सांकला ने बताया कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों-बहनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।

श्री कैलाश सांकला ने आह्वान किया कि आइए हम सभी मिलकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनकर और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। आपकी सहभागिता किसी के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान ला सकती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश अरोड़ा, श्री राजेश गोयल, भाजपा पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, महामंत्री कुमारी मोनिका, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, श्रीमती लक्ष्मी देवी, राजेश कुमार, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु एवं वालंटियर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- By Kailash Sankla