Event Date: April 25, 2026
Added on: April 25, 2026
"दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व उपमहापौर श्री कैलाश सांकला द्वारा 193 वें #दिव्यांग_सहायता_शिविर पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।
श्री कैलाश सांकला ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए तथा अभी तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों-बहनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।
श्री कैलाश सांकला ने सभी सहयोगियों एवम वालंटियर को इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस शुभ पर अवसर पर पंजाबी बाग से निगम पार्षद श्रीमती सुमन आनंद त्यागी, भाजपा पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, श्री संजय खुराना, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, महामंत्री कुमारी मोनिका, श्रीमती मधु वर्मा, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज यादव, डाक्टर प्रकोष्ठ संयोजक डॉ दीपक पाहवा, श्रीमती लक्ष्मी देवी, राजेश कुमार, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।