Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 194 वाँ सहायता शिविर का आयोजन किया गया ।

Event Date: May 25, 2026

Added on: May 28, 2026

आज "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" द्वारा 194 वा #दिव्यांग_सहायता_शिविर पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। अभी तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों-बहनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।
सभी सहयोगियों एवम वालंटियर को इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर भाजपा पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव जी, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, महामंत्री कुमारी मोनिका, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

#कैलाश_सांकला
अध्यक्ष, दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी।
पूर्व उपमहापौर सदस्य DDA

- By Kailash Sankla