Event Date: August 25, 2026
Added on: August 28, 2026
आज दिनांक 25, अगस्त 2026 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला जी द्वारा 197वा #दिव्यांग_सहायता_शिविर, A 5 A पार्क, पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। अभी तक शिविर के माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।
सभी सहयोगियों एवम वालंटियर को इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद त्यागी जी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुरेश अरोड़ा जी, श्री अर्जुन अरोड़ा जी, पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, रघुवीर नगर मंडल अध्यक्ष श्री गौतम जैन, मादीपुर मंडल महामंत्री श्री ताराचंद दोतानिया, श्री संजीव सोनकर, हरिनगर से श्री अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, श्री संजय भाटिया, श्री अरविंद दुबे, महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी मोनिका, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ताराचंद चौहान, श्रीमती लक्ष्मी देवी, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।